Computer की खोज किसने कब की
Computer Ki Khoj Kisne Kab Ki
कंप्यूटर के बारे में आज कौन नही जानता है. कंप्यूटर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा बनके रह गया है . आज कोई समान खरीदने से लेकर डाटा स्टोरेज तक इसका इस्तेमाल होता है. आप इसमें अपना किसी टाइप का भी डाटा स्टोर कर सकते है. इन्टरनेट से अलग अलग जानकारी हासिल कर सकते है. बड़ी बड़ी प्रॉब्लम मिनट में हल कर सकता है.
कंप्यूटर एक ऐसी डिवाइस है जो हार्डवेयर और सॉफ्टवेर दो चीजो से चलता है अगर इन में से एक भी चीज ने काम करना बंद किया तो आपका कंप्यूटर खाली डब्बा बन जायेगा। तो आज हम कंप्यूटर के इतिहास के बारे में जानेगे। किसने कब कैसे बनाया और इसमें क्या क्या चीजे Improve हुई
Computer Ki Khoj Kisne Kab Ki
Computer Ki Khoj Kisne Kab Ki
अगर एक लाइन में कहे तो कंप्यूटर का अविष्कारक को Charles Babbage माना जाता है , क्योंकि सबसे पहले उन्होंने programmable computer का डिजाईन तैयार किया था . 1822 में Charles Babbage नें “डिफरेंशिअल इंजन” नाम के मैकेनिकल कंप्यूटर का आविष्कार किया था | लेकिन पैसे की कमी होने के कारन वो पूरा न हो सका |

इसके बाद 1938 में United States Navy ने इलेक्ट्रो मैकेनिकल कंप्यूटर बनाया | जिसका नाम था टारपीडो डाटा कंप्यूटर (Torpedo Data Computer) . इसके बाद 1939 में Konrad Zuse ने Z2 कंप्यूटर बनाया | जिसमे पहली बार वैक्यूम ट्यूब्स का इस्तेमाल किया गया |और ये ही सबसे पहला Electromechanical Relay कंप्यूटर था | इसके बाद में इस को और बेहतर बनाया गया और इसके बाद Z3 कंप्यूटर बनाया गया जिसमें लगभग 2000 रिले का इस्तेमाल किया गया |
बेल लेबोरेटरीज में 1947 में का ट्रांजिस्टर आविष्कार किया है ,ट्रांजिस्टर एक स्विच की तरह काम करता है जो की सर्किट को ON या ऑफ कर सकता है और ये एम्पलीफायर की तरह भी काम करता है |ट्रांजिस्टर के आने से कंप्यूटर की दुनिया में बहुत ज्यादा बदलाव आया पहले जो कंप्यूटर थे उनका साइज बहुत बड़ा था लेकिन ट्रांजिस्टर से उन्ही कंप्यूटर का साइज बहुत छोटा हो गया। इसके बाद आया माइक्रोप्रोसेसर जिसके कारण कंप्यूटर की स्पीड बढ़ गई और Price कम हो गए
First Desktop Personal Computer
दुनिया का सबसे पहला Desktop Personal कंप्यूटर Italian company Olivetti ने 1964 में बनाया था | जिसका Price $ 3,200 था आज के हिसाब से लगभग 2 लाख रूपए था |
1985 में Atari Corporation ने 520ST कंप्यूटर बनाया | ये एक 32 बिट का रंगीन कंप्यूटर था और इसमें 256 kb RAM थी और 3 1⁄2-inch की एक floppy disks थी जो की स्टोरज का काम करती थी |

समय समय पर बहुत सारी कंपनी ने अपने अपने कंप्यूटर बनाये और हर बार एक बेहतर कंप्यूटर बनाते गए , और आज हम जो कंप्यूटर इस्तेमाल करते है उसे मोडर्न कंप्यूटर कहते है। मैंने बहुत ही थोड़े शब्दो में कंप्यूटर का इतिहाश बताने की कोशिश की , अगर जानकारी पसंद आये तो शेयर करना और अगर कंप्यूटर के बारे में आपके पास भी कोई जानकारी होतो हमें कमेंट करके बताये
यह भी देखे:
No comments:
Post a Comment